जोशीमठ में हेलंग मारवाड़ी बाईपास के पास भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसकी वजह से जोशीमठ बाजार बंद किया गया। विरोध स्वरूप में व्यापारी यहां प्रदर्शन करने लगे, जिन्हें पुलिस ने रोका ,हेलंग पहुंचे व्यापारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास भी किया। व्यापारी गेट से कार्य स्थल को निकल। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों की तीखी नोंक-झोक हुई और जोशीमठ में भूधंसाव होने के कारण हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य पांच जनवरी को रोका गया था।तब से बाईपास के निर्माण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस मामलें में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा की तरफ से इस संबंध में आयुक्त गढ़वाल मंडल, जिला प्रशासन और बीआरओ को पत्र लिखकर बाईपास निर्माण की सशर्त मंजूरी दी गई।
जोशीमठ बाजार बंद, विरोध प्रदर्शन जारी

