देहरादून: राजधानी देहरादून की विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक कार शक्ति नहर में धस गई। जिसमें सवार एक व्यक्ति लापता है और अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे बचाया बाहर निकाला है। लापता व्यक्ति और कार की तलाश में कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़,जसविंदर सैनी निवासी यमुनानगर हरियाणा और राशिद निवासी समस्तीपुर उत्तर प्रदेश, भीमावाला में यमुना नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को दोनों कार में सवार होकर काम के लिए निकले थे।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे भीमावाला गांव के निकट उनकी कार अनियंत्रित हो गई और शक्ति नगर नहर में समा गई। तुरंत आस पास के लोग मदद को पहुंचे जसविंदर को स्थानीय लोगों से रस्से के सहारे नहर से बाहर निकाला, लेकिन राशिद का कुछ आता पता नहीं चल पा रहा है। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है। बचाए गए युवक का इलाज जारी है सही होने पर ही ठीक वजह पता चल सकेगी।

