देहरादून: आज उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश जारी है। आज सुब्बह तड़के ही बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून में तो कल से देर रात बारिश शुरू हुई है,और तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। एक तरफ जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कहीं-कहीं जलभराव भी हो गया है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से बारिश हो रही है। सुबह से बंद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दोपहर डेढ़ बजे खुल गया। बदरीनाथ-गौरीकुंड राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
ख़बरों की मानें तो आज कोटद्वार में नदी उफनाने से चिलरखल लालढांग मार्ग बाधित हो गया है। वहीं उफनाई नदी मबाइक सवार एक युवक भी बह गया है। यूपी पुलिस ने उक्त युवक का शव बरामद किया है। भारत-चीन सीमा पर जोशीमठ-मलारी हाईवे सातवें दिन भी अवरुद्ध पड़ा हुआ है। आज नीती घाटी में हेली सेवा शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर गौचर से उड़ान नहीं भर पाया है। चमोली जिले में देर रात से हो रही बारिश अभी भी जारी है।राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक शुक्रवार को हल्की से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि राज्य के कुछ इलाकों में जहां हल्की बारिश होगी। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

