देहरादून : रोडवेज बस चलाते समय अब आपका सफर और भी आसान हो जाएगा अगर ड्राइवर को तीन सेकेंड की झपकी आई तो अलार्म उसे जगा देगा।अलार्म बजने से ड्राइवर चैतन्य हो जाएगा। परिवहन निगम ने सफर को सुरक्षित करने के लिए हमसफर ऐप को बनाया गया है। जिसमें ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की हर पल रेटिंग होगी। बस संचालन के दौरान कई बार रोडवेज बसों में ऐसे हादसे सामने आए हैं, जिनमें ड्राइवर के झपकी लेने के कारण ही बड़ी घटनाए हुई है। यात्रियों की जान भी खतरे में आ जाती है।
खतरों से बचाव के लिए हमसफर ऐप को तैयार किया गया है। इस ऐप को ड्राइवर अपने मोबाइल में डाउनलोड करेगा। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल में यह ऐप ड्राइवर के सामने मोबाइल में खुला होगा। बस कितनी गति से चल रही है, ऐप से निगम को मिलेगी। गलत ड्राइविंग, तेज ड्राइविंग पर हर पल ड्राइवर की रेटिंग गिरेगी और सही सुरक्षित ड्राइविंग पर रेटिंग अच्छी होगी। गंतव्य तक पहुंचने के बाद इस रेटिंग के आधार पर ही ड्राइवर को निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि मॉर्डनाइजेशन के तहत हमसफर, अटेंडेंस एप और फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम (एफएमएस) तैयार किया गया है। इसकी लॉन्चिंग अभी नहीं हुई है। इस ऐप में अगर किसी ड्राइवर की रेटिंग लगातार नीचे जाती है तो निगम गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेगा।
अहम जानकारी –इससे रोडवेज बसों की हर पल की लोकेशन, बस में खर्च होने वाले डीजल के साथ ही बस की मेंटिनेंस जरूरतों आदि का भी पता चल जाएगा।

