हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने एसओ मुखानी, सहायक नगर आयुक्त और एसओ बनभूलपुरा की तहरीर पर 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जहां घटना हुई और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत बरेली ले जाते समय हो गई, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बीते दिन शुक्रवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ डीजीपी अभिनव कुमार ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया और कहा कि थाना जो फूका गया है वो बहुत ही सुनियोजित तरीके से हुआ हैं। पुलिस पर पथराव किया गया, उससे साफ है कि इसके पीछे बड़ी साजिश रची गई है।जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह साजिश की ओर इशारा कर रहा है। उन होने कहा कि इसकी जांच सख्ती से होगी।हिंसा की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को थाना बनभूलपुरा, हल्द्वानी और निकटवर्ती इलाकों में हुई हिंसात्मक घटना की मजिस्ट्रियल जांच के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया है।
हल्द्वानी हिंसा की होगी मजिस्ट्रीयल जांच, कुमाऊं आयुक्त निर्देश

