नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बातें शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को 300 से ज्यादा सीट मिलने की उम्मीद है। जबकि, राजग 400 से ज्यादा सीट पाएगा। आम चुनाव के नतीजों पर कोई संशय की स्थिति नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को भी अहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्ष में बैठना होगा। अमित शाह ने कहा कि हमने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म कर दिया, पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा दे रहा था। हमें भरोसा है कि देश के लोग भाजपा को 370 सीटों और एनडीए को 400 से अधिक सीटों का आशीर्वाद देंगे। गटबनधन पर शाह ने कहा कि शिअद पर बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 2024 का चुनाव एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच नहीं, बल्कि विकास और केवल नारे देने वालों के बीच होगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने किया एलान,लोकसभा चुनाव से पहले क्या होने जा रहा ?

