हरिद्वार: जहां बीते दिन रविवार को शिवांग 8 माह का बच्चा अपहरण हुआ था वही आज सोमवार को हरिद्वार से ही एक और बच्चा अपहरण का मामला सामने आया है। जहां ब्रेड पकोड़ा खिलाने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू हो चुकी हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी अभी तक बच्चे का पता नहीं नहीं चला है।
मामला नगर कोतवाली का है। तीन दिन पहले 9 दिसंबर को रोड़ी बेलवाला मैदान निवासी अरविंद गुप्ता का बड़ा बेटा चेतन और छोटा मयंक कांपलेक्स के पास खेल रहे थे। बताया गया है कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक बच्चों के पास पहुंचे। दोनों ने मयंक (5) को ब्रेड पकोड़ा खिलाने की बात कहते हुए बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और अपने साथ ले गए। जब बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
हरिद्वार में बढ़े बच्चो के अपहरण,पांच साल का बच्चा गायब

