हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने महिला हिस्ट्रीशीटर को धरदबोचा जिसके नाम ज्योति निवासी कुम्हारगढ़ा बताया जा रहा है। उससे दो पेटी देसी शराब मिली है ज्योति के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्जहुआ है। महिला शराब तस्कर पिछले करीब सात साल से शराब तस्करी कर रही है। ज्योति इससे पहले भी कई बार जेल की हवा खा चुकी है।
पुलिस ने बताया है कि ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत शुक्रवार की सुबह शराब तस्करी के खिलाफ सर्च अभियान चलाया था कि तभी पुलिस ई-रिक्शा पार्किंग में पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। उसी समय महिला दो पेटी शराब के साथ पकड़ गई।

