देहरादून से चलने वाली 3 ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश से,यात्रियों को हो रही दिक्कत

देहरादून : गौरतलब है कि देहरादून से चलने वाली तीन ट्रेनों का संचालन हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश से कर दिया गया है जिसकी वजह से आने जाने वाले यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बतादें कि दून के यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश के स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है, जो बड़ी परेशानी बन गया है। जिसकी वजह से खर्चा भी बढ़ता दिख रहा है। यात्रियों ने इन ट्रेनों को दून से संचालित किए जाने की मांग भी की जा रही है ,
महाकुंभ के दौरान रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे की ओर से तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून-कोच्चिवेली एक्सप्रेस और देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन देहरादून के बजाय हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश से शुरू किया था जिसके बाद कुंभ खत्म होने के बाद से ये भी खबर थी कि ये सभी ट्रेनें नए सिरे से देहरादून से संचालित की जाएंगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस और देहरादून-कोच्चिवेली एक्सप्रेस के यात्रियों को योगनगरी ऋषिकेश और देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस के यात्रियों को हरिद्वार जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *