कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर क्यों हुए हवाई फायर?

कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर आ धमकने से कोहराम मच गया। अचानक हाथी के आते ही लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचने के लिए लोग भागे -दौड़ लगाने लगे। कई लोग वाहनों से उतरे हुए थे। हाथी को आता देख सवारियां भी वाहनों में बैठने के लिए दौड़े। वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। दुगड्डा रेंज के फॉरेस्ट गार्ड वचन सिंह नेगी ने बताया कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। टीम ने हाथी को जंगल की तरफ भगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *