Supplementary Budget: 11 विधेयक पास, सत्र स्थगित

गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र बीते मंगलवार से शुरू हुआ जिसके बाद सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई और दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किया गया। सात सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद आज बजट पास हुआ जिसमें विधानसभा सत्र के दौरान सदन में चर्चा के लिए पेश चिह्नित आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में आरक्षण विधेयक को प्रवर समिति को भेजा गया है। 

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण प्रवर समिति का गठन करेंगी। समिति 15 दिन में संशोधनों के साथ अपनी रिपोर्ट सौपेंगी ,उसकी रिपोर्ट के आधार पर बिल पारित होगा एक दिन का विधानसभा सत्र रखा जाएगा।

11 विधेयक पारित –

आपको बतादें कि इस विधानसभा सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार देर रात तक चले सदन में 11 विधेयक पारित हुए जिनमें उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक, उत्तराखंड निवेश और आधारित संरचना विकास एवं विनियमन विधेयक, उत्तराखंड निरसन विधेयक, उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान संशोधन विधेयक, राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम संशोधन विधेयक,उत्तराखंड संयुक्त प्रांतीय रक्षक दल अधिनियम संशोधन विधेयक, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम संशोधन विधेयक, उत्तराखंड सड़क संरचना सुरक्षा संशोधन विधेयक, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी, विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक,   निजी विवि विधेयक पारित किए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *