नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज सुबह से हल्की बारिश हो रही है। जिससे की यहां के तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है और लोगों को गर्मी राहत मिली है। दिल्ली के पड़ोसी राज्य यूपी और बिहार के भी कई इलाकों में बारिश के हो रही है।वहीं देश के दक्षिण राज्य जैसे हैदराबाद , तेलंगाना में भी बारिश ज़ारी है ,और यहां के कई निचले इलाकों में पानी भी भर गया है। उधर केरल राज्य में तो पिछले कई दिनों से हो रही तेज़ बारिश की वजह से 7 लोगों की मौत भी हो गयी है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली – एनसीआर और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों बारिश का अनुमान है। और इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा, और अब तापमान में गिरावट भी शुरू हो जाएगी और मौसम ठंडा होने लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापामन में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कई शहरों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी ज़ाहिर की है और बताया है कि 18 और 19 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों में जबकि 19 अक्टूबर को दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में तेज बारिश के आसार नजर आ रहे है।

