महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव के उन्हानी के पास बड़ा दुखद हादसा हुआ है यहां आज गुरूवार को एक स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हुआ है जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जीएलपी स्कूल कनीना की बस गांव सेहलंग, खेड़ी-तलवाना, खरकड़ा बास, धनौंदा रूट से करीब 43 बच्चों को बैठाया था। इसके बाद करीब 8:30 बजे जब गांव उन्हाणी के नजदीक स्थित महाविद्यालय के निकट पहुंची और मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। कुछ प्रत्यदर्शियों का कहना है कि बस चालक शराब के नशे में था।आसपास के लोगों एवं सड़क पर दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों ने मौके से बच्चों को बस से निकाला और अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे के बाद महज आधे घंटे में ही घटना स्थल पर 300 से अधिक लोग मदद के लिए पहुँच गए थे। पुलिस ने गाड़ी चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया। चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे के महज एक घंटे बाद ही गंभीर रूप से घायल दो बच्चों ने भी उपचार के दौरान दम मृत्यु हो गई और हादसे के बाद मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई थी।हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने फोन पर कहा कि मैं डीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात कर रही हूं और मामले की जांच के लिए कहा गया है।

