हरियाणा की नूंह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूंह हिंसा में शामिल एक और आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में गोली मारी गई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़, निरीक्षक विमल, प्रबंधक थाना साइबर क्राइम नूंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नूंह हिंसा में संलिप्त आरोपी ओसामा उर्फ पहलवान निवासी फिरोजपुर नमक को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार क्र लिया गया है।
पुलिस ने गोली मारी जिसके बाद आरोपी घायल होकर गिर गया। इलाज के लिए आरोपी को नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक खाली रौंद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने उजीना नहर नाले के पास से मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नूंह हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार

