देश भर में मानसून खतम के बाद भी लगातार कहीं कम कहीं ज्यादा बारिश हुई जा रही है। जिसकी वजह से बीते दिन बुधवार कई प्रदेशों में विजयदशमी पर्व पर भी प्रभाव रहा। इस कारण दुर्गा पूजा विसर्जन और रावण दहन कार्यक्रमों पर भी दिखाई दिया। दरअसल चीन सागर में नोरु तूफान की वजह से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाएं चल रहीं हैं और नमी मिलने से बारिश लगातार हो रही है और यह बारिश का होना मध्य अक्तूबर तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से ये सम्भवना जताई गई है।
नोरु तूफान के कारण ही देश के कुछ राज्यों में मानसून अब भी सही नहीं हुआ है। स्कायमेट के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र व चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैल गई है। ताजा बारिश से रबी की जल्दी बोआई करने वाले राज्यों के किसानों को राहत मिलेगी, दूसरी तरफ सब्जियों व फूलों की खेती पर अलग प्रभाव होगा।
यूपी और उत्तराखंड में अलर्ट जारी-
यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी। विभाग ने यूपी व उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7-8 अक्तूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल अंचल में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया
यहां भी अलर्ट –यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा सभी जगह अलर्ट जारी किया गया है।

