बच्चे को निगल गया मगरमच्छ,परिजन बोले पेट काटकर निकालो बच्चा

खटीमा : देवहा नदी किनारे भैंस को चराने  गया था बच्चा जिसे मगरमछ ने अपना निवाला बना लिया है। मगरमच्छ बच्चे को पानी में खींच ले गया और खा गया। गोताखोरों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर किया और बीते दिन देर शाम तक ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग करते रहे। वन विभाग के आला अधिकारी, पुलिस और एसडीएम ने मगरमच्छ की मेडिकल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह भैंस चराने देवहा नदी किनारे गया हुआ था। 
अचानक भैंस देवहा नदी में घुस गई। वीर सिंह उसे बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गया। इसी बीच नदी में एक मगरमच्छ ने बालक वीर सिंह पर हमला कर उसे पानी में गहराई तक खींच लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *