प्रदेश में 160 नए कोरोना संक्रमित,बीते दिन दो की मौत

देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में अब गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 160 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 321 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 978 पहुंच गई है। मंगलवार को 1723 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है। 160 मामलों में सर्वाधिक 58 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 11, नैनीताल में 56, अल्मोड़ा में दो, चमोली में पांच, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ व टिहरी में तीन-तीन, रुद्रप्रयाग में एक और ऊधमसिंह नगर में सात संक्रमित मिले हैं। साथ ही श्रीमहंत इंदिरेश और सिनर्जी अस्पताल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.50 प्रतिशत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *