WHO अलर्ट जारी,कहीं आप भी तो नहीं दे रहे अपने बच्चे को दवाई के रूप में ज़हर  

जिनेवा : आज के दिन की इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है जिसके मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)  ने भारतीय कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा तैयार किए गए चार खांसी और ठंड के सिरप को लेकर  कर दिया है।  संगठन का कहना है कि इन चार कफ सिरफ ने गाम्बिया देश में 66 बच्चों की जान ले ली है। 

स्वास्थ्य संगठन ने अपने एक मेडिकल अलर्ट में जारी किया है कि चार उत्पादों (प्रोडक्ट) के सैंपल्स का प्रयोगशाला में विश्लेषण हुआ जहां इस बात की पुष्टि हुई है। जिसमें पुष्टि हुई है कि इन उत्पादों में डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा इस तरह थी की जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी कि  इन्हें अन्य देशों को भी वितरित किया जाएगा। इस मामले को लेकर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि इन चारों दवाओं में भारत में मेडेन फार्मास्यूटिकल लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही खांसी और ठंड के सिरप शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों में मरीजों को और नुकसान से रोकने के लिए ऐसे उत्पादों का पता लगाने और हटाने को कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *