महंत नरेंद्र गिरी की मौत पर एक नया वीडियो वायरल,उठ रहे तमाम सवाल

प्रयागराज : अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के बाद उसकी गुत्थी कुछ तरह से अभी भी उलझी हुई है। जहाँ एक तरफ उनके सुसाइड नोट के आधार पर शिष्य आनन्द गिरी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है,और अन्य आरोपी भी पुलिस के गिरफ्त में हैं। लेकिन अब एक सोशल मीडिया पर वीडियो जारी हुआ है जिसमें महंत नरेंद्र गिरी का शव फर्श पर पड़ा दिखाई दे रहा है और कमरे का पंखा चल रहा है। वीडियो में आईजी केपी सिंह इस बाबत मठ में रहने वाले शिष्यों से पूछताछ करते और मौके की स्थितियां जान रहे हैं।
1.45 मिनट का यह वीडियो उस कमरे का है, जिसमें महंत का शव फंदे पर लटका मिला। वीडियो शुरू होते ही महंत नरेंद्र गिरि का शव फर्श पर पड़ा नजर आता है और बगल में ही महंत के कथित सुसाइड नोट में उत्तराधिकारी बताए गए बलबीर गिरि खड़े नजर आते हैं। इस जारी वीडियो में अगले फ्रेम में एक फोटोग्राफर और एक दरोगा नजर आते हैं। इसके बाद कैमरा कमरे में पड़े बिस्तर और वहां सजाई गईं तस्वीरों व सर्टिफिकेट की ओर घूमता है। इस वीडियो में महंत के पूरे कमरें का दृश्य दिखाई दे रहा है। और आईजी केपी सिंह शिष्य से उन्हें नीचे क्यों उतारा गया और फोरेंसिक टीम को बुलाने की भी बात कहते नज़र आ रहे हैं। जिस शिष्य से आईजी बात कर रहे है वीडियो में उसकी बाते बेहद घूमी हुईं हैं,कुछ बाते वो साफ़ तौर पर नहीं बता पा रहा है। 
लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियों वायरल के बाद सामने आया है कि आखिर महंत गिरी के शव को जब नीचे उतारा गया है तो रस्सी के तीन हिस्से क्यों है ? अगर माना जाए कि रस्सी काटकर शव को फंदे से नीचे उतारा गया तो भी यह सवाल अनुत्तरित ही रहता है। क्योंकि इसमें भी रस्सी के दो ही भाग होंगे। जबकि कमरे में रस्सी तीन हिस्सों में पाई गयीं हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *