सड़क दुर्घटनाओं का दौर थम नहीं रहा है गुरूवार की सुबह बुरी खबर केरल से मिली है जिसके चलते केरल में सुबह तड़के दो बसों के बीच भीषण टक्कर होने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 40 लोग बुरी तरह घायल हो गए है,हादसा पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में उस समय हुआ जब दो तेज रफ्तार बस आमने-सामने टकरा गईं। बताया जा रहा है कि बस एर्नाकुलम के मुलंथुरुथी में बेसलियस स्कूल के छात्रों को लेकर आ रही थी लेकिन पलक्कड जिले के वडक्कनचेरी में केएसआरटीसी की बस से टक्कर हुई घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और लोग घवराकर भागने लगे।
ओवरटेक में हुई दुर्घटना-
पर्यटक बस ने नियंत्रण खो दिया और एक कार को ओवरटेक करते समय केएसआरटीसी बस के पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नियंत्रण खोने के बाद पर्यटक बस पास के दलदल में जा गिरी।
कितने लोगों की हुई मौत –
आज सुबह हुई इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए है और 28 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। पर्यटक बस में बस के 41 छात्र, पांच शिक्षक और दो कर्मचारी सवार थे। केएसआरटीसी बस में 49 यात्री थे।

