सेमीफाइनल में हारीं हरमनप्रीत,फैन्स से किया भावुक वादा

नई दिल्ली : भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद फैंस के लिए एक भावनात्मक संदेश साझा किया है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया। अब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से किया जाएगा। भारतीय टीम से इस टूर्नामेंट में काफी उम्मीद थी, लेकिन सेमीफाइनल में पहले भारत ने खराब फील्डिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया को 172 रन का स्कोर तैयार दिया। 

इसके बाद विकेटों के बीच खराब दौड़ के चलते जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद मुकाबला गंवा दिया। इस मैच में भारतीय टीम को एक समय पर जीत के लिए 30 गेंदों में 39 रनों की जरूरत थी और पांच विकेट हाथ में थे। हरमनप्रीत के रन आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच में आ गई और भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम की खिलाड़ी ऋचा ने शानदार बल्लेबाजी की और मेरे आउट होने के बाद, सात या आठ डॉट गेंदें थीं और यह मैच का टर्निंग पॉइंट था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *