प्रदेश में बड़ी ग्राम योजनाओं का प्रस्ताव तैयार,सीएम की मोहर लगी 

देहरादून : राज्य में कम आबादी वाले गांव भी अब मुख्य सड़क मार्ग से जोड़े जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना को तैयार किया गया है। करीब सौ करोड़ रुपये की इस योजना के लागू होने से ऐसे गांवों तक एक से दो किमी तक की पक्की सड़क बनेगी। जिसके लिए सीएम ने निर्देश भी देदी है। 

आपको बतादें कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 668 गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। 1472 किमी लंबाई की सड़कें तैयार हुई हैं। ऐसे में सैकड़ों गांव जो इस मानक को पूरा नहीं करते हैं, पक्की सड़क से आज भी हटे हुए हैं। संचालित मेरा गांव, मेरी सड़क योजना भी संचालित किए जाने की तैयारी है। 

ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सड़क योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना के तहत छोटी-छोटी बसावटों को लिंक मार्ग के जरिये लोनिवि, पीएमजीएसवाई की सड़कों से जोड़ा जाएगा। प्रस्ताव के तहत योजना का क्रियान्वयन मनरेगा के साथ ही केंद्र से मिलने वाली सहायता और राज्य सेक्टर में मिलने वाली वित्त पोषण योजना द्वारा किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *