आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 85वें महाधिवेशन में पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसके तहत अब कांग्रेस में सिर्फ डिजिटल तौर पर सदस्यता दी जाएगी और डिजिटल रिकॉर्ड ही रखे जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि पार्टी की कार्यसमिति में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया है। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा करने का फैसला लिया गया है। अब इसके सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 की गई है।
आज के अधिवेशन को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में चारो तरफ नफरत ही नफरत है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से बनाया है।
कांग्रेस महाधिवेशन : हुआ बड़ा बदलाव,ऐसे मिलेगी सदस्यता

