पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारतीय ध्वजवाहक के तौर पर पेरिस ओलंपिक के समापन में शामिल हुए। पूरे शामिल हुए। करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाला खेलों का महाकुंभ अब आधिकारिक रूप से समाप्त हुआ है।
इन खेलों का अगला संस्करण 2028 में अमेरिका लॉस एंजिलिस में होगा। मनु और श्रीजेश ने समापन समारोह से पहले अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बनी थीं। पीआर श्रीजेश पेरिस खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का अहम हिस्सा थे। श्रीजेश ने ओलंपिक के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी थी। श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक में भी शामिल थे और उस वक्त भी टीम ने कांस्य पदक जीता था। निशानेबाज मनु भाकर ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया था। 30 जुलाई को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य जीता।स्वप्निल महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं।भारत ने छठा पदक नौ अगस्त को जीता। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में 57 किलोग्राम भारवर्ग में अमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

