आज हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सुबह आठ बजे से ब्लॉक वार मतगणना जारी है। जिसपर सभी के रूझान आने शुरू हो गए हैं। फाइनल परिणाम दोपहर के बाद आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना केंद्रों के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी आने जाने में है। डीएम विनय शंकर पांडेय ने कहा है कि 15 घंटे में मतगणना पूरी होगी।
उन्होंने ये भी कहा कि मतगणना के लिए पहले 180 टेबल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार बड़ा फेरबदल करते हुए मतगणना के लिए 277 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, मतगणना में लगे कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। गांव में नई सरकार देखने के लिए लोग काफी लंबे समय से इंतजार में थे। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और आखिर में जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। एक मतदान टेबल पर मतगणना के लिए दो घंटे का समय लगेगा।जिला पंचायत के प्रत्याशियों की ओर से तैनात किए गए मतगणना अभिकर्ता मिले वोटों की गिनती करने के बाद हार जीत का निर्णय कर लेंगे।
पंचायत प्रतिनिधि पद उम्मीदवार
ग्राम प्रधान 318 2070
जिपं सदस्य 44 462
क्षेत्र पंचायत सदस्य 221 1535
ग्राम पंचाय सदस्य 3722 4684

