ईडी ने समीर महेंद्रू को किया गिरफ्तार 

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के बेहद चर्चित शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस मामले में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया। विजय नायर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया का करीबी है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने पूरी कार्रवाई को अवैध करार देते हुए इसके लिए भाजपा पर आरोप गड़ा है.

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।   सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *