आज धर्मनगरी हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर 14 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार: आज देशभर में कार्तिक पूर्णिमा का पावन स्नान पर  श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। जिस पर धर्मनगरी हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा की पूजा अर्चना की और पुण्य प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद अपनों की याद में दीपदान किया और दान करके आज के दिन का सौभाग्य प्राप्त किया। आज सुबह तड़के से ही दोपहर तक स्नान का सिलसिला चलता रहा। और शाम तक गंगा आरती में भी हजारों लोगों इकठ्ठा हुए। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान शांतिपूर्वक संपन्न होने पर जिला और पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। एसएसपी प्रशासन का दावा है कि शुक्रवार को 14 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। 
श्रद्धालुओं की भीड़ इकठ्ठा होने से प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं धारी रह गयीं . बाहरी राज्यों से यात्रियों के वाहनों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि हरिद्वार की सभी पार्किंग दोपहर से पहले ही पैक हो गई। पार्किंग में जगह नहीं बचने पर जहां तहां सड़कों के किनारे और हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे वाहन खड़े करने पड़े। शंकराचार्य और दूधाचारी चौक पर जाम लगने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को जूझना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *