पुलकित आर्य के साथ अय्याशी की जिंदगी जीने की चाह ने दोस्तों को भी जेल पहुंचाया 

अंकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की शानो-शौकत देखकर उससे यारी करने वाले अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर भी लग्जरी लाइफ स्टाइल की इच्छा ने उन्हें जेल भेज दिया। सौरभ बीटेक पास है। उसने पुलकित से नजदीकियां बढ़ाई। जबकि अंकित दोनों से काफी छोटा है। पुलकित की महंगी चमचमाती कारों और घूमने-फिरने के शौक ने अंकित को भी अंकिता हत्याकांड का गुनेहगार बना दिया।  अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपी हरिद्वार के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य स्वदेशी भवन आर्य नगर में रहता है।

जबकि अंकित गुप्ता का परिवार दयानंद नगरी ज्वालापुर में रहता है। सौरभ भाष्कर का परिवार सूरज नगर का निवासी है। पुलकित आर्य पूर्व दर्जाराज्य मंत्री डा. विनोद आर्य का छोटा बेटा है।  सौरभ के पिता की दुकान से ही परिवार का पालन पोषण होता है। अंकित गुप्ता की मां बेहद मेहनती है। मां अपने घर पर समौसे और मठरी बनाकर दुकानों में सप्लाई करती है। पिता निजी कंपनी में जॉब करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *