हरिद्वार : गौरतलब है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पड़ोस में हुए गोलीकांड और बवाल में 10 हज़ार का इनामी भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा को हरिद्वार की पुलिस और एसओजी की टीम ने अम्बाला से गिरफ्त में लेलिया है। जिसके बाद हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली में उससे पूछताछ जारी है। तीन मुकदमों के बाद फरार इस अपराधी विष्णु पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा लगातार बना हुआ था और उसके अन्य साथियों पर भी पुलिस निगाह बनाए हुए थी। लम्बी खोज के बाद अभी कुछ ही पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने विष्णु अरोड़ा,श्रेय शास्त्री,लकी भदौरिया ,कुन्नू पहाड़ीऔर नोनी पेवल की गिरफ्तारी पर 10 -10 हज़ार का इनाम देने का एलान किया था। तभी भी ये सभी पुलिस के हथ्थे नहीं चढ़ पा रहे थे,पांच दिन पहले ही पुलिस ने इनके गैरजमानती वारंट भी हांसिल किए थे। और कुर्की भी शुरू की जाने वाली थी। लेकिन इसी बीच विष्णु अरोड़ा के अम्बाला में छुपे होने की सूचना मिली और हरिद्वार पुलिस ने हरयाणा पुलिस की मदद से छापा मारा और विष्णु को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी की पुष्टि खुद एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने की है।
हरिद्वार : 10 हज़ार इनामी अपराधी विष्णु अरोड़ा अम्बाला से गिरफ्तार

