नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद रुद्रपुर,केलाखेड़ा, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, किच्छा में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रुद्रपुर के खेड़ा स्थित धार्मिक स्थल में नमाज के बाद प्रदर्शन किया है। देश के कई हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को देखते हुए हरिद्वार में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
आपको बतादें कि एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही किसी भी तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में जुमे की नमाज के बाद पांच से अधिक स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन की इजाजत दी है।
वहीं रुद्रपुर केलाखेड़ा बाजपुर जसपुर खटीमा और किच्छा में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। करीब 20 मिनट तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के समझाने पर सभी लोग घरों को चले गए। पुलिस टीम करीब दो घंटे बाद तक मौके पर मौजूद रही।
इस प्रदर्शन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर, सीओ, कोतवाल धीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में शहर इमाम मोहम्मद अय्यूब नूरी, सदर मोहम्मद सईद, शाने इलाही, हाजी हामिद हुसैन, शाहिद हुसैन, रईस अहमद आदि शामिल रहे। खटीमा में लोगों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिष्ट को सौंपा। लोगों ने नूपुर शर्मा पर सख्त कुछ करने की मांग की है।

