हरिद्वार: पुलिस मुठभेड़ में सिपाही और दो बदमाश घायल

हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में गोकशी की खबर पाते ही पहुंची पुलिस और रुड़की सीआईयू की टीम की सहारनपुर के बदमाशों से मुठभेड़ हुई और सीआईयू के सिपाही के हाथ को गोली लगते लगते बची जबकि जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी। कांबिंग के चलते एक बदमाश को भागते समय पुलिस ने धर दबोचा। 
पुलिस से बचकर भागने में एक बदमाश का पैर भी टूटा है। घायल सिपाही और दोनों बदमाशों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 हजार का इनामी एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखे और दो बाइकें बरामद हुई। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

रोशनाबाद मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते शनिवार की मध्य रात्रि बहादराबाद थाना क्षेत्र में कोर कॉलेज के पास से भारापुर की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग के किनारे बने खेतों में गोकशी की सूचना मिली। इसके बाद बहादराबाद पुलिस और रुड़की सीआईयू की टीम छापेमारी करने के लिए मौके पर पहुंची। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *