हरिद्वार में आज से विहिप की अहम बैठक,कई मुद्दों पर होगी चर्चा 

आज शनिवार से हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक होगी। बैठक में कई विहिप नेता और संत हरिद्वार आए हैं। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और मुद्दे पारित होंगें। ये एक विहिप की अहम् बैठक है। 
इसके अलावा हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में 11 और 12 जून को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी। विहिप के संरक्षक दिनेश चंद ने बताया कि बैठक में देश के सभी प्रांतों से संत भाग लेने पहुंच रहे हैं इस  बैठक में आने वाले मुद्दों पर चर्चा के बाद संत अपना निर्णय लेंगे। देश में धर्मांतरण रोकने, परिवारों में संस्कार स्थापित करने के लिए भी कुटुंब प्रबोधन, ऊंच-नीच व भेदभाव खत्म करने के मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *