हरिद्वार : इस बार पड़ रही गर्मी ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं, लू के थपेड़ों ने लोगों को हताश कर दिया है। उत्तरखंड हरिद्वार में 10 जून को बीते 42 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। हरिद्वार का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हरिद्वार में लगातार गर्मी बढ़ रही है। अधिकतम तापमान में हर रोज वृद्धि हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को रात में हुई हल्की बूंदाबादी ने कई दिनों से गर्मी से परेेशान लोगों को थोड़ी राहत दी। वहीं, आज (शनिवार) को भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भीषण गर्मी की वजह बढ़ती आबादी और वाहनों का दबाव है।
बाजारों की सड़कों से लेकर हाईवे तक वाहनों की कतार लग रही है। वाहन घंटों जाम में फंस रहे हैं। वाहनों के इंजन और एसी चलने से वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। बहादराबाद मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक शुक्रवार को बहादराबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार का तापमान 43.5 डिग्री है। जो अब तक कभी नहीं हुआ।
मुक्तेश्वर तापमान –हल्द्वानी में 39.8 और पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया जो पिछले साल की तुलना में जून में सर्वाधिक रहा है। हालांकि 15 जून से प्री मानसून बारिश की संभावना जताई जा रही है।

