हो जाइए सतर्क,हरिद्वार में चल रही बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार : उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में राज्य कर विभाग की टीम ने  एक व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर औचक सर्वे के बाद 78 लाख रुपये जुर्माना ठोका है। राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त कर ने निर्देश दिए कि ईमानदार व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाए।  मुख्य सचिव के निर्देशों पर प्रदेशभर में शून्य रिटर्न दाखिल करने वालों की जांच होगी और अब ये अभियान जारी है।

वेरिफिकेशन अभियान के चलते अब तक 7148 ऐसे व्यापारियों का मौके पर वेरिफिकेशन हुआ है। बीते दिन मंगलवार को राज्य कर मुख्यालय में आयुक्त कर डॉ. अहमद इकबाल ने विभागीय समीक्षा बैठक की और उसमें निर्देश दिए कि किसी भी ईमानदार व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा।  

कर चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसी बीच, जीएसटी की टीम ने हरिद्वार में एक व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया। व्यापारी ने फर्टीलाइज की आपूर्ति दिखाई है, जिससे राज्य को कर नहीं प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *