रेलयात्रियों के लिए अहम खबर, रोजाना जारी रहेगा सफर

देहरादून :: रेलयात्रियों के लिए ये काम की खबर है,क्यूंकि अब देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस अब पांच दिन नहीं, रोजाना सफर पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को सप्ताह में सातों दिन चलाने के आदेश पारित कर दिया है। लिंक एक्सप्रेस 10 अगस्त से, वहीं काठगोदाम एक्सप्रेस 8 अगस्त से रोजाना संचालित रहेंगी। इसके अलावा स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि फिलहाल देहरादून-प्रयागराज एक्सप्रेस को सोमवार, मंगल, बृहस्पति, शुक्रवार और शनिवार को संचालित किया जा रहा था,

जबकि देहरादून-काठगोदाम मंगलवार, बुधवार, बृहस्पति, शनिवार और रविवार को संचालित थीं। इन दोनों ही ट्रेनों को हर सप्ताह में पांच दिन संचालित करने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना हुआ है, यात्रियों के सुविधाओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को रोजाना संचालित करने का निर्णय लिया है। कोरोना शुरू होने के साथ ही पहले तो रेलवे बोर्ड ने दून से संचालित होने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *