ऊधमसिंहनगर की एक युवती की जान जाते जाते बच गई क्योंकि अमेरिका से आई मेटा कंपनी की एक कॉल से उसकी जान बच गई। युवती इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट के बारे में जानकारी ले रही थी कि तभी रात में ही डीएसपी अंकुश मिश्रा को फोन आया तो उन्होंने स्थानीय पुलिस को युवती के घर भेजा।
वहां युवती की काउंसिलिंग की गई और उसे आत्महत्या करने से रोक लिया गया। डीएसपी साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि बीते मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मेटा कंपनी के मुख्यालस से फोन आया था। बताया गया था कि उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या के संबंध में जानकारी ले रही है सवाल कर रही है। फिर तुरंत इस पोस्ट का लिंक शेयर कर दिया गया जिसके बाद हेड कांस्टेबल प्रमोद ने जांच शुरू की और युवती तक पहुंचे ,एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर गोड़के को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस युवती के पास गए और कारण जानने की कोशिश की।
ये था पूरा मामला –
दरअसल , इस युवती की माँ का कुछ समय पहले देहांत हुआ जिसके बाद पिता ने दुसरी शादी कर ली युवती को किसी से प्यार हुआ लेकिन यह प्रेम प्रसंग भी टूट गया जिसके बाद युवती ऐसा करने का सोच रही थी हालाँकि अब युवती को ताऊ के सुपुर्द किया गया है। स्थानीय पुलिस ने डेढ़ घंटे तक उसकी काउंसिलिंग की। युवती ने अपने परिजनों से इस बाबत माफी मांगी,

