देहरादून : उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरकाशी जिले में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। पूर्वाह्न 11;00 बजे तक उत्तरकाशी जिले में लगभग 16 प्रतिशत मतदान हो गया है।
पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 प्रतिशत, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में 22 प्रतिशत और गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले के कुल 544 बूथों में से 274 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के ज़रिये से मतदान व्यवस्था पर लाइव निगरानी रखी जा रही है। जबकि 71 मतदान केन्द्रों पर माइक्रो ऑब्ज़र्वर लगाए गए हैं।
हरिद्वार – 26.47%
टिहरी – 23.23%
गढ़वाल – 24.43%
अल्मोड़ा – 22.21%
नैनीताल – 26.46%
गढ़वाल – 24.43%
अल्मोड़ा – 22.21%
नैनीताल – 26.46%
राजधानी देहरादून में ऑक्सीजन के पोर्टेबल सिलिंडर के साथ वोट डालने पहुंचे कर्नल आर के टंडन ( 79) के जज्बे को देख बूथ पर हर कोई हैरान था। किशनपुर कमरा नंबर 2 स्कॉलर्स होम स्कूल राजपुर में वोट डालने पहुंचे।

