धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले, नौकरियां मिलेंगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई जहां सर्विस सेक्टर नीति पर मोहर लगाईं गई है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित किए गए। आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाईं गई है। आगामी 6 सितंबर से 12 सितंबर तक उत्तराखंड का विधानसभा सत्र देहरादून में आयोजित होगा।

विभिन्न खेलों में दमदार प्रदर्शन पर 6 विभागों में 150 पदों पर नौकरियां निकाली जाएंगीं  8-9 साल में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भी वन टाइम अवसर प्राप्त होगा।\

खेल नीति के तहत 2000 से 5400 ग्रेड पे।
-प्रांतीय रक्षक दल के कल्याण कोष में राशि जमा की जाती है इसके लिए भी नए नियम आएँगे। अंशदान में बदलाव किया गया। 

-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक खेलने या वर्ल्ड लेवल पर मेडल वालों को खेल, पुलिस विभाग, युवा कल्याण, वन, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में दी जाएंगी जॉब।
-परिवहन विभाग की परीक्षा में शामिल होने वालों का आधा किराया माफ होगा। सरकार उसकी प्रतिपूर्ति देगी। 
-उत्तराखंड इंफ्रास्ट्रक्चर एन्ड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड का एक्ट तैयार किया जाएगा, सभी विभाग के साथ मिलकर पीपीपी प्रोजेक्ट आसानी से किए जाएंगे।
-2014-15 से लेकर 21-22 तक का वार्षिक लेख सदन में रखने पर मंजूरी।
-प्रोजेक्ट अप्रूव होने के बाद 50% से अधिक या 10 करोड़ की बढ़ोतरी पर मुख्य सचिव के स्तर से होगा।
-जीव विज्ञान के साथ अडवांस जंतु विज्ञान। विभाग स्तर की समिति ऐसे सभी कोर्स को नियमावली में शामिल करने पर फैसला लेगी।
– पंतनगर एयरपोर्ट 1372 मीटर का रनवे 3000 मीटर होगा। 804 एकड़ भूमि अधिग्रहण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *