हरकी पैड़ी की तरह यहां भी होगी भव्य आरती, करोड़ों की लगत से बनेगा घाट

हरिद्वार में हरकी पैड़ी और ऋषिकेश में होने वाली गंगा आरती अब कालसी में भी होगी। कालसी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना आरती शुरुआत होगी। इसके लिए कालसी के हरिपुर में यमुना किनारे नमामि गंगे योजना के तहत सात करोड़ रुपए की लागत से घात तैयार किया जाएगा। नमामि गंगे के प्रस्ताव पर एमडीडीए ने प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की गई है। 

इस योजना का शिलान्यास सीएम धामी द्वारा किया जाएगा।  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण देहरादून में पर्यटन के नए केंद्रों को विकसित करने पर काम कर रहा है। धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को तलाश किया जा रहा है और कालसी में यमुना किनारे धार्मिक पयर्टन का नया केंद्र विकसित करने की योजना बनाई गई है। कालसी के हरिपुर में यमुना नदी के दायें किनारे पर 170 मीटर लंबा घाट बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई 15 मीटर होगी।  7 करोड़ 52 लाख रुपए होगी।हरिद्वार और ऋषिकेश की तरह यहां यमुना आरती की प्रक्रिया को नियमित तौर पर करने की व्यवस्था की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *