देश-विदेश पहुंचेगा गंगोत्री का गंगाजल,PCU की घोषणा 

देहरादून : अब उत्तराखंड के पावन गंगा गंगोत्री का गंगाजल अब प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंचेगा। इतना ही नहीं प्रदेश में अब इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना होगी। जिसमें कोऑपरेटिव सर्विसेस से संबंधित पाठ्यक्रम भी पढ़ाए जाने की बात कही गई है। 

बीते दिन शुक्रवार को आईसीएम देहरादून में रामकृष्ण मेहरोत्रा की अध्यक्षता में पीसीयू की बोर्ड बैठक आयोजित हुई, जिसमें 14,ज़रूरी  बिंदुओं पर निर्णय हुए। बैठक में सबकी सहमति से फैसला हुआ कि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में पीसीयू के माध्यम से स्टेशनरी क्रय होगी। 

अब शिक्षा निधि कोष से शिक्षा प्रशिक्षण कार्य किए जाएंगे। दोनों राज्यों के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक की गई जिसमें, अध्यक्ष की ओर से औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रबंधक निदेशक मान सिंह सैनी, निदेशक सुभाष रमोला, प्रदीप चौधरी, शांति देवी, ममता मेहरोत्रा, गोपाल सिंह बोरा, सुप्रिया चौहान, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, करणवीर सिंह, चंद्र सिंह थापा आदि सभी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *