कांग्रेस की तिरंगा यात्रा 9 से 15 अगस्त तक,75 किलोमीटर की तक होगी यात्रा 

देहरादून : पूरे देश में तिरंगा अभियान की धूम है इसपर राजनीति भी जमकर बरपी हुई है इसी कड़ी में अब उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस आगामी 9 से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू करने वाली है। यात्रा के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा होगी। 

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय मैदान से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को शुरू किया जाएगा। वो रुद्रप्रयाग बाजार, सुमेरपुर, रतूड़ा, घोल्तीर, नगरासू से गौचर तक यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद गौचर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े आंदोलन कुली-बेगार प्रथा के विरोध में हुए आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने पर आन्दोलन की याद में शहीदों को भी श्रद्धांजलि देंगे इतना ही नहीं बल्कि दोपहर दो बजे चमोली के कर्णप्रयाग में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा भी की जाएगी ।

10 अगस्त को बागेश्वर में, 11 को अल्मोड़ा में, 12 को जसपुर, 13 को ऊधमसिंनगर में, 14 अगस्त को हरिद्वार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जबकि 15 अगस्त को प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को पूर्ण विराम दिया जाएगा।

सभी स्कूलों में जाएगी निकाली यात्रा –

प्रदेशभर के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। राजधानी देहरादून में आयोजित तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, जिसमें स्कॉट गाइड, एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी हेगी।इसमें करीब चार हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *