आज उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान हो रहे हैं। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डाव खेलने उतरे हैं। हालाँकि यूपी में चुनाव भारी बवालों के बीच जारी है. इसी बीच खबर मिली है कि मेरठ के कंकरखेड़ा के तक्षशिला स्कूल पर भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया, पंडित सुनील और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने रालोद प्रत्याशियों पर वोटरों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई औरभाजपा नेताओं ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। अधिकारी वहां मौजूद हैं।
एक नजर वोटिंग पर –नगर निगम बरेली – 25.84
नगर पालिका परिषद जसवन्त नगर – 36.57
नगर पंचायत इकदिल – 35.30
नगर पंचायत लखना – 45.92
नगर पंचायत बकेबर – 37.63
नगर पालिका इटावा – 31.91
नगर पालिका परिषद भरथना – 37.54

