देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं। वहीं, राज्य में एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर वापसी हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 218 है। जबकि रविवार को प्रदेश में 226 सक्रिय संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में,सोमवार को 13096 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में छह, हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में एक-एक और पिथौरागढ़ में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। 329794 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।
आज उत्तराखंड में 14 नए कोरोना संक्रमित, एक भी मौत नहीं

