अब देहरादून में बिना मास्क वालों की ख़ैर नहीं,सख्त कार्यवाई के आदेश

देश भर में पिछले कुछ समय से कोरोना संक्रमण का खतरा कम था लेकिन बीते दो दिनों से इसके नए वैरिएंट के भारत में दस्तक की ख़बरों ने हड़कंप मचाया है। इसी कड़ी में अब कई राज्यों में फिरसे सतर्कता को लेकर गंभीरता और कड़े नियम जारी किए जानें शुरू हो गए है वहीँ राजधानी देहरादून में अगर अब आप बाजारों में बिना मास्क के घूमते मिले तो आप पर भारी पड़ जाएगा। आपको बतादें किदेहरादून के  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आए कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित निकले थे जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सारे एहतियाती कदम उठाए गए और सख्ती करने के निर्देश पारित किए। 

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए है कि जो भी लोग बाज़ारों सड़कों पर बिना मास्क के देखे जाए उनपर कड़ी कार्रवाई की जाए।पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से पांच रुपये का जुर्माना वसूला जाय। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर सात रुपये और तीसरी बार पकडे़ जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लिया जाए।

सख्ती इतनी ही नहीं बल्कि नए वैरिएंट से बचाव के लिए  जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओ से जो भी गाइडलाइन जारी की गई हो उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *