देहरादून : कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों का धरना कई महीनों से जारी है। एमएसपी पर कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद शुरू कर है। जिसका असर जहाँ तमाम जगहों पर रहा वहीँ आज उत्तराखंड के कई जिलों में भी दिखाई दे रहा है। किसान संगठनों ने बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया था। उत्तराखंड में भी किसानों के भारत बंद का असर सोमवार सुबह से ही दिखने लगा था। राज्य के ऊधमसिंहनगर में भारत बंद और किसान व अन्य संगठनों के विरोध-प्रदर्शन का अधिक प्रभाव रहा। वहीं इस बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना दिखा। रुद्रपुर में भारत बंद को लेकर किसानों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। वहीं इस दौरान किसान नेता साहब सिंह सेखो ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की भी करने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों ने बाजपुर में हाईवे पर भी आते जाते वाहनों को रोका। काशीपुर का मुख्य बाजार भी बंद रहा। काशीपुर में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। यहां मुख्य मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं।उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी में मार्केट में दुकानों पर ताले लगे। किसानों को ज्वालापुर से पहले एकड़ कला गांव में रोका। जिस पर किसान वहीं पर बैठ गए और प्रदर्शन किया। हरिद्वार में भी बाजार खुले हैं।आपको बतादें कि भाकियू टिकैत ने देहरादून में घंटाघर से डीएम ऑफिस तक शांतिपूर्वक मार्च निकाला और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा। रुद्रपुर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा कर किसानों ने सड़क बंद कर दी।
जानिए आज किसानों के भारत बंद का उत्तराखंड में कैसा रहा असर

