देहरादून : प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को अब जल्द ही खुशखबरी मिलेगी कि उन्हें अब चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) का तोहफा सरकार देगी। सीएम धामी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को आश्वासन दिया है। परिषद के अनुसार, एक-दो दिन में डीए जारी कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से राज्य सचिवालय में बीते दिन बुधवार को शिष्टाचार मुलाक़ात हुई उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों की तरह चार फीसदी डीए की किस्त जारी करने का अनुरोध किया था जिसके बाद आज खबर है कि डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने जानकारी दी है कि प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के समक्ष पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था को लागू करने का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में शिथिलीकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा।

