डीआरडीओ ने आकाश मिसाइल का नया संस्करण किया तैयार,हुआ सफल परीक्षण

डीआरडीओ(रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) द्वारा आज सोमवार को ओडिशा के चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण हुआ। परिक्षण हुई इस मिसाइल का नाम आकाश प्राइम है। मीडिया ख़बरों के मुताबिक़,अपडेट होने के बाद आज पहली बार आकाश प्राइम ने दुश्मन विमानों की तरह व्यवहार कर रहे मानवरहित हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाया।आपको बतादें कि आकाश मिसाइल के आज लॉन्च प्लेटफार्म को दोनों पहियों और ट्रक वाहनों के साथ एकीकृत किया गया है, इस मिसाइल को रक्षा भूमिका में भी परीक्षित किया गया है। यह अत्याधुनिक साजो सामान से यह मिसाइल लैस है। ऐसे में यदि यह कहा जाए तो असंभव नहीं होगा कि आज के समय की मांग को देखते हुए यह मिसाइल पूरी तरह सक्षम है। डीआरडीओ के अधिकतर वैज्ञानिकों की मौजूदगी में इस मिसाइल का परिक्षण किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *