लावारिस सूटकेस में जो मिला सुनकर आपके भी उड़ जाएंगे होश !  

गुरुग्राम : हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के इफको चौक पर बीते सोमवार को एक लावारिस सूटकेस मिला जिसमें एक लड़की की लाश मिली है। जिसके बाद से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। अब मामले को लेकर सामने आ रहे खुलासे इस हत्या के काफी क्रूर होने की ओर इशारा कर रहे हैं। टैटू को खुरचकर महिला के साथ टॉर्चर, रेप और शरीर पर जलाने के निशान दिखाई पड़े हैं। साथ ही उसकी हत्या गला दबाकर की गई। पुलिस ने बताया कि जिस महिला की लाश एक सूटकेस में मिली थी, उसकी हत्या गला दबाकर की गई। उसका पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड के एक डॉक्टर ने कहा कि महिला के बलात्कार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘मृतका के कूल्हे पर कुछ निशान मिले हैं जो जलने के निशान लग रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *