कंगना का ट्रोलर्स को करारा ज़वाब,कही ये बात

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपनी बात खुलकर रखती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ उन्होंने महिलाओं के कपड़ों पर सवाल करने वालों को करारा जवाब दिया है। तस्वीरों में वो स्ट्रीप्ड नेटेड टॉप और मैचिंग व्हाइट पैंट में दिख रही हैं।
कंगना ने थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि सिर्फ इस बात पर जोर देते हुए कि एक महिला क्या पहनना चाहती हैं और क्या नहीं पहनना चाहती हैं वह पूरी तरह से उसका बिजनेस है। इसमें आपका कोई काम नहीं। इस पोस्ट के साथ कंगना ने हंसी वाला इमोजी भी जोड़ा है। अपनी एक और फोटो के साथ उन्होंने आगे लिखा है कि मुझे लगता है मैंने अपनी बात कह दी, मैं अब ऑफिस जा सकती हूं।