Farmers Protest : किसानों को पीछे हटाने के लिए दागे जा रहे आंसू गैस के गोले

पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। अब किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का ऐलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही है। इस दाैरान एक किसान जख्मी हो गया है। उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हरियाणा की और से लगातार किसानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। माैके पर घोषणा भी की गई कि सरकारी संपत्ति का नुक्सान न करो, पुलिस कार्रवाई की जाएगी। किसान आगे बढ़ने को अडिग हैं।  यह कीलें सीमेंट में गाड़ रखी हैं ताकि गाड़ियां आगे ना जा सकें। बैरिकेड पर लगी जाली हटाने पर पुलिस ने कार्रवाई की। हरियाणा की तरफ से किसानों को कहा गया कि एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए, हम बात करेंगे तब तक किसानों को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *